WWE अपने खिलाड़ियों को काफी सुरक्षा देता है। मगर कंपनी छोड़ने के बाद रेसलर्स को अपनी सुरक्षा खुद ही देखनी पड़ती है। इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा पूर्व WWE चैंपियन एल्बर्टो डेल रियो को।
डेल रियो एक रेस्त्रां में खाना खाने पहुंचे। खाना खाकर रेस्त्रां से निकले डेल रिया पर किसी ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। डेल रियो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक पोस्ट के मुताबिक डेल रियो जब अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए रेस्त्रां से निकले तो किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
@luchalibreaaa A photo posted by Alberto El Patron (@el_patron_alberto) on Oct 3, 2016 at 6:38pm PDT
चश्मदीदों ने पुलिस को जो बयान दिया, उसके अनुसार उनको सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेल रियों को किसी रेसलिंग इवेंट में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन जाना था।