फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE Payback 2020: द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को पटक, रोमन रेंस ने जीती यूनिवर्सल चैंपियनशिप

Mon, 31 Aug 2020 03:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Roman Rings - फोटो : ट्विटर- WWE
विज्ञापन

WWE Payback के मेन इवेंट में रोमन रेंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं। रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्पीयर देते हुए पिन किया और लगभग दो साल बाद यूनिवर्सल चैंपियनशिप के ताज को अपने नाम किया। इस मुकाबले में रोमन रेंस का अलग ही अंदाज नजर आया और रिंग में बेहद ही आक्रामक तेवर के साथ उतरे। 

विज्ञापन


यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नो होल्ड्स बार्ड ट्रिपल थ्रेट मुकाबाल हुआ। हालांकि रोमन रेंस मैच की शुरुआत में नहीं थे और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन नहीं किया था। ब्रॉन स्ट्र्रोमैन और द फीन्ड ने मैच की शुरुआत की और दोनों ही सुपरस्टारों ने पूरी तरह से अपना गुस्सा निकाला।

द फीन्ड ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को कमेंट्री टेबल पर स्लैम दिया, तो स्ट्रोमैन ने भी एंट्रेंस रैंप पर स्टेज पर पटक दिया। हालांकि फीन्ड ने पलटवार करते हुए स्ट्रोमैन को सुपरप्लेक्स दे दिया, जिसके कारण रिंग तहस-नहस हो गई।
विज्ञापन


द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन जब गिरे थे, तभी रोमन रेंस का म्यूजिक बजा और वो पॉल हेमन के साथ बाहर आए। रोमन रेंस से कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और फिर रिंग में एंट्री की। इसके बाद रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्टील चेयर से मारना शुरू कर दिया और एक बार फिर पिन करना चाहा, लेकिन स्ट्रोमैन ने किकआउट कर दिया।  रेंस ने फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्पीयर दिया और फिर पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और वो एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें