फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE: ट्रिपल एच के चैलेंज को जिंदर महल ने किया स्वीकार, 9 दिसंबर को होगा मुकाबला

Tue, 14 Nov 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जिंदर महल - फोटो : wwe.com
विज्ञापन
WWE के सीईओ और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच ने जिंदर महल को दिसंबर में होने वाले लाइव इवेंट्स के लिए चैलेंज दिया है। ट्रिपल एच के इस चैलैंज को जिंदर महल ने स्वीकार कर लिया है। उन दोनों के बीच 9 दिसंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महामुकाबला होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रिपल एच ने जिंदर महल को इंडिया दौरे के दूसरे दिन के लिए ट्विटर पर चैलेंज किया था। उन्होने लिखा था, 'जिंदर महल... मेरे पास तुम्हारे लिए केवल एक ही सवाल है...'। इस चैलेंज को महल ने स्वीकार किया है और कहा है कि उनके लिए ट्रिपल एच के खिलाफ लड़ना किसी गर्व से कम नहीं है। मगर वो इनकी हालत बुरी कर देंगे क्योंकि इंडिया में जिंदर महल को उनके लोगों का सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मैच भारतीय इतिहास में ही नहीं बल्कि मेरे करियर का भी सबसे बड़ा मैच होगा।

पढ़ेः- सचिन का फैन है, 13 बार के चैम्पियन को हरा WWE यूनिवर्स का खिताब जीता, जानिए कौन?
  .@WWEIndia...@JinderMahal...I only have one question for you... pic.twitter.com/LhNmfmES8J — Triple H (@TripleH) November 12, 2017

  .@TripleH not only the biggest match in Indian History, but also of my career. Consider the challenge accepted by me, now @wweindia and #wweuniverse India let‘s all make this happen. pic.twitter.com/6Wv62HnWFg — The Maharaja (@JinderMahal) November 12, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन

जिंदर महल - फोटो : WWE
बता दें कि जिंदर महल अपने करियर में पहली बार 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच के खिलाफ सामना करेंगे। इससे पहले जिंदर सैमी जेन, नाकामुरा और रैंडी ऑर्टन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच में सामना कर चुके हैं। जिंदर महल के लिए यह ऐतिहासिक मैच साबित हो सकता है। ऐसे में जिंदर के पास ट्रिपल एच के खिलाफ लड़ने के लिए पूरा आत्मविश्वास होगा। जिंदर चाहेंगे कि वह उन्हें अपनी सरजमीं पर हराकर अपना दबदबा कायम कर सकते हैं। महल ने 170 दिनों तक WWE चैंपियनशिप का खिताब अपने पास रखा था।

मालूम हो कि इससे पहले इंडिया दौरे पर आए पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल केविन ओवंस के खिलाफ 8 और 9 दिसंबर को अपने टाइटल को दिल्ली में डिफेंड करने वाले थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में  8 और 9 दिसंबर को लाइव इवेंट होने वाले हैं। जिंदर महल केविन ओवंस के खिलाफ नॉन टाइटल मैच में 8 दिसंबर को लड़ने वाले हैं। स्मैकडाउन के हाल ही में एपिसोड में जिंदर महल को एजे स्टाइल्स के खिलाफ चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। हालांकि जिंदर ने 170 दिनों तक WWE चैंपियनशिप का खिताब अपने पास रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें