शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में जीत के साथ आगाज किया। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन शरत ने प्यूर्टो रिको के ब्रायन अफेंडर के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 8-11, 11-8, 11-7, 11-1 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी साथियान भी फ्रांस के प्रतिद्वंद्वी इमैनुअल लेबेसन के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 9-11, 7-11, 11-7, 11-4, 11-4 से जीते। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने चीनी ताइपे की सेन जु चेंग को 11-5, 11-9, 11-9 से हराया। अब उनकी टक्कर दुनिया की तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी मिमा इटो से होगी।
शरत का सामना सामना दुनिया के16वें नंबर के जर्मनी के पैट्रिक फ्रांजिस्का से तो साथियान का दुनिया के पांचवें नंबर के जापानी खिलाड़ी तोमोकाजू हारीमोटो से होगा। इन तीनों को एकल ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिला था। पुरुष एकल के पहले क्वालिफाइंग में एंथोनी अमलराज और हरमीत देसाई को हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल में सुर्तिथा मुखर्जी और अहयिका मुखर्जी तीसरे दौर में नहीं पहुंच सकी।