फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनारू हंपी बनीं वर्ष की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, विनेश फोगाट, दुती, मनु भाकर को पछाड़ा

Tue, 09 Mar 2021 08:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोनेरू हंपी - फोटो : social media
विज्ञापन

रैपिड प्रारूप में गत विश्व शतरंज चैंपियन कोनारू हंपी को वर्ष की श्रेष्ठ बीसीसी भारतीय महिला खिलाड़ी चुना गया। महज 15 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनीं हंपी के साथ महिला पहलवान विनेश फोगाट, धाविका दुती चंद, निशानेबाज मनु भाकर और हॉकी कप्तान रानी रामपाल होड़ में थीं जिन्हें 40 सदस्यीय जूरी ने पिछले महीने नामित किया था। हंपी को प्रशंसकों ने सबसे ज्यादा वोट दिए।

विज्ञापन


हंपी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे शतरंज जगत के लिए महत्वपूर्ण है। इनडोर गेम होने के कारण शतरंज को क्रिकेट जैसी लोकप्रियता नहीं मिलती। उम्मीद है अब शतरंज ज्यादा लोगों का ध्यान खींचेगा। इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वालीं एकमात्र भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को मिला जिन्होंने 2003 में लंबी कूद में पदक जीता था। अंजू ने सफलता के लिए अपने माता-पिता और पति को श्रेय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें