फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTA  Finals: कोको गॉफ ने डब्ल्यूटीए फाइनल में पेगुला को हराया, स्वियातेक की संघर्षपूर्ण जीत

Mon, 04 Nov 2024 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

इस टूर्नामेंट में विश्व की चोटी की आठ खिलाड़ी भाग ले रही हैं। नए कोच के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंची स्वियातेक ने सितंबर में अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पेगुला से सीधे सेटों में हारने के बाद से कोई मैच नहीं खेला था।
विज्ञापन
स्वियातेक - फोटो : ATP/WTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की कोको गॉफ ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में हम वतन जेसिका पेगुला को 6-3, 6-2 से हराकर साल के इस अंतिम टेनिस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में बारबोरा क्रेजिसिकोवा को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया। यह उनकी पिछले दो महीने में पहली जीत है।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में विश्व की चोटी की आठ खिलाड़ी भाग ले रही हैं। नए कोच के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंची स्वियातेक ने सितंबर में अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पेगुला से सीधे सेटों में हारने के बाद से कोई मैच नहीं खेला था।

शनिवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने अपने शुरुआती मैच में झेंग किनवेन पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में चौथी वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें