फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान अंशु रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता के फाइनल में, दिव्या खेलेंगी कांसे के लिए

Fri, 17 Jan 2020 08:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पहलवान अंशु मलिक (57 किग्रा) ने रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। 18 साल की इस युवा पहलवान ने सेमीफाइनल में अमेरिकी की जेना रोस बुरकर्ट को तकनीकी श्रेष्ठता आधार पर पराजित किया।

विज्ञापन


खिताब के लिए अंशु का सामना नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडेकुरोये से होगा। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को ट्रायल में हराने वाली सोनम मलिक (62 किग्रा) पहले ही मुकाबले में अमेरिका की मासे एलेन किल्टी से हार गईं।

दिव्या काकरान (68 किग्रा) को सेमीफाइनल में चीन की फेंग जोऊ से मात मिली। अब वह कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। किरण (76 किग्रा) को प्री क्वार्टरफाइनल में एस्तोनबा की एप्प माई से हार मिली। भारत के लिए टूर्नामेंट में अभी तक एकमात्र रजत पदक ग्रीकोरोमन स्पर्धा में सुनील कुमार (87 किग्रा) ने जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें