फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: ऋतु हारी, साक्षी ने जगाई मेडल की आस

Wed, 24 Oct 2018 09:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ritu malik - फोटो : scroll
विज्ञापन

ऋतु मलिक को बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैंपियनशिप्स में बुधवार को जापान की अयाना गेम्पी के हाथों 3-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसका मतलब मलिक 65 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीत सकी। भले ही ऋतु हारी, लेकिन उन्होंने रेपचेज राउंड में सोफिया रिस्तोवा जियोरजिवा को 9-8 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल के राउंड में प्रवेश किया था। 

विज्ञापन


बहरहाल, जापान की अयाना ने पहले पीरियड के खत्म होने तक 3-1 की बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में उन्होंने चार अंक हासिल किए। ऋतु ने वापसी कोशिश की, लेकिन समय की कमी के चलते वह शिकस्त झेलने को मजबूर हुईं। 

वहीं रियो गेम्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने रेपचेच राउंड में प्रवेश किया क्योंकि उनकी विरोधी कवाई फाइनल में पहुंची। ऐसा ही ऋतु फोगाट के साथ भी हुआ। दोनों ही भारतीय पहलवान भाग्यशाली रहे और अब इनसे पदक की उम्मीदें बरकरार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले युवा ऋतु मलिक ने बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बनाकर भारत की पदक की उम्मीदें बरकरार रखी लेकिन साक्षी मलिक और ऋतु फोगाट को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 

ऋतु मलिक ने रेपचेज दौर में दो बार पीछे रहने के बावजूद बुल्गारिया की सोफिया रिस्तोवा को 9-8 से हराया। वह पहले राउंड के बाद 0-3 से पीछे चल रही थी लेकिन दूसरे राउंड में चार अंक बनाने से बढ़त बनाने में सफल रहीं।

बुल्गारियाई पहलवान ने हालांकि जल्द ही बढ़त हासिल कर ली लेकिन ऋ तु मलिक चार अंक बनाकर 9-6 से आगे हो गई। उन्हें कांस्य पदक के मुकाबले में इस साल की विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता जापान की आयना गेम्पेई से भिड़ना है। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी को हालांकि 62 किग्रा में जापान की युकाको कवाई के हाथों 2-16 से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में ऋ तु फोगाट को क्वार्टर फाइनल में यु सुसाकी से हार गई। पिंकी (53 किग्रा) भी पोलैंड की कटरिना क्त्रसवस्की से 2-7 से पराजित हो गई। पूजा ढांडा को भी चीन की निंगनिंग रोंग के हाथों 57 किग्रा में 3-4 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें