वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की पांच महिला पहलवान टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2018 में 57 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पूजा ढांडा छठे नंबर पर हैं।
वहीं, 50 किग्रा में रितु फोगाट को 10वां स्थान हासिल हुआ। 59 किग्रा में सरिता सातवें स्थान पर हैं। 68 किग्रा में नवजोत कौर और 76 किग्रा में किरन को नौवां स्थान मिला।
65 किग्रा वर्ग में रितु एक स्थान के चलते टॉप-10 से बाहर हो गईं। वे 32 रेटिंग प्वाइंट के साथ 11वें नंबर पर हैं।
बजरंग पूनिया भारत के एकमात्र पहलवान हैं, जो अपने वर्ग की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं। संदीप तोमर समेत चार पहलवान टॉप-10 में जगह नहीं बना सके।
संदीप तोमर 57 किग्रा वर्ग में 14वें नंबर पर हैं। उनके 29 रेटिंग प्वाइंट हैं। सोनबा तानाजी गोंगाने 29 रेटिंग प्वाइंट के साथ ही 12वें नंबर पर हैं। उनके 29 प्वाइंट हैं।
दीपक पूनिया 86 किग्रा वर्ग और सुमित 125 किग्रा वर्ग में 13वें नंबर पर हैं। दीपक के रेटिंग प्वाइंट 35 और सुमित के रेटिंग प्वाइंट 32 हैं।