हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान और दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने शुक्रवार को कहा है कि पार्टी जहां से भी टिकट देगी, वहीं से चुनाव लड़ूंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
babita phogat
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि बीते दिनों बबीता ने पिता महावीर फोगाट के साथ केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था। सूत्रों की माने तो बबीता हरियाणा की बाढड़ा या चरखी दादरी सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
babita phogat
मीडिया से बातचीत करते हुए बबीता ने कहा कि पार्टी जहां से भी टिकट देगी, वहीं से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। आग उन्होंने कहा कि अगर पार्टी टिकट देती है और जीत मिलती है, तो महिलाओं व समाज के लिए कार्य करुंगी।
बता दें कि बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बार में उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी में जुड़ने के लिए कोई पद पर कार्य नहीं कर सकते हैं। इसलिए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।