फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day: सचिन से लेकर गंभीर तक, कुछ इस तरह खिलाड़ियों ने अपने शिक्षकों को किया याद

Thu, 05 Sep 2019 02:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सचिन/अचरेकर - फोटो : social media
शिक्षक दिवस के दिन देश के खिलाड़ियों ने अपने गुरूओं को याद किया है। सभी के जीवन में शिक्षकों का दर्जा सबसे ऊपर होता है। ऐसे में देश के दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर अपने उन शिक्षकों को याद किया, जिन्होंने उन्हें जीवन में सफलता का मंत्र दिया और कामयाबी के रास्तों पर चलना सिखाया था। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के ट्वीट
विज्ञापन

गंभीर ने जताया आभार

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि,
 
 आज मैं जहां हूं, जो भी कर पाया हूँ, उसका श्रेय मेरे गुरुओं को ही जाता है। शिक्षक दिवस पर मैं सभी शिक्षकों और गुरुओं को उनकी निस्वार्थ मन से की गयी मेहनत के लिए धन्यवाद करता हूं। आप हैं तो हम हैं।
 
विज्ञापन

सचिन को याद आई गुरु की सीख

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने अपने गुरू रमाकांत आचरेकर को याद करते हुए लिखा, ,
'अध्यापक केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि मूल्य भी देते हैं। आचरेकर सर ने मुझे सीधे (स्ट्रेट) खेलना सिखाया, केवल मैदान पर नहीं बल्कि जिंदगी में भी।'
 
विज्ञापन

महिला पहलवान गीता फोगाट ने अपने माता-पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
 
माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं, विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है, जिससे भी कुछ सिखा हैं हमने, हमारे लिए हर वो शख्स गुरु है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें