फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल अब सोनीपत की जगह दिल्ली में

Tue, 23 Jul 2019 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
asian under 15 wrestling
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को कहा कि बेहतर आयोजन सुविधाओं को देखते हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुषों के 26 को होने वाले चयन ट्रायल सोनीपत साई सेंटर की जगह अब दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे। डब्ल्यूएफआई ने हालांकि उन बातों को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि स्थल इसलिए बदला गया क्योंकि बहालगढ़ स्थित परिसर में दर्शकों से अभद्र व्यवहार की आशंका थी। हाल ही में कुछ रेफरियों ने भी डब्ल्यूएफआई से शुक्रवार को होने वाले परीक्षणों के स्थल को बदलने की मांग की थी क्योंकि सोनीपत के साई केंद्र में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर था।

विज्ञापन


चयन ट्रायल शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू होगा। इस परीक्षण में ओलंपिक भार श्रेणियों में शामिल 57 किग्रा, 65 किग्रा, 74 किग्रा, 86 किग्रा, 97 किग्रा और 125 किग्रा के ट्रायल शामिल हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार (74 किग्रा) ने भी इसमें भाग लेने के लिए प्रविष्टि भेजी है। महिलाओं का चयन ट्रायल रविवार को लखनऊ में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें