उज्बेकिस्तान के नूर सुल्तान में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की झोली में एक और पदक आ गया है। भारत की तरफ से राहुल अवारे ने 61 किग्रा भारवर्ग में अमेरिका के पहलवान टाइलर ग्राफ्फ़ को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।
कामनवेल्थ में गोल्ड और एशियाई खेलों में दो बार पदक जीतने वाले अवारे ने अमेरिकी पहलवान को 11-4 से हराकर अपना पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप का पदक जीतने में सफल रहे। इसी के साथ विश्व चैंपियनशिप 2019 में अंक तालिका में भारत एक रजत और 4 कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
इससे पहले रविवार को ही भारत के अन्य पहलवान दीपक पूनिया पैर की चोट की वजह से फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।