फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी ग्रुप बी स्पर्धा में रहे 10वें स्थान पर

Sat, 21 Sep 2019 09:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेरेमी लालरिनुगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुगा (67 किग्रा) को तीन असफल प्रयास का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिससे यह भारतीय विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की आसान ग्रुप बी प्रतिस्पर्धा में 10वें स्थान पर रहा। जेरेमी ने 296 किग्रा (136 किग्रा और 163 किग्रा) का वजन उठाया। सोलह वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 132 किग्रा का वजन उठाया।

विज्ञापन


दूसरे प्रयास में वह अपने शरीर के भार से दोगुना वजन 136 किग्रा उठाने में कामयाब रहे। लेकिन अपने अंतिम प्रयास में वह 139 किग्रा का भार नहीं उठा सके। अगर वह ऐसा कर लेते तो यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नया युवा विश्व रिकॉर्ड होता। क्लीन एवं जर्क में मिजोरम का यह भारोत्तोलक पहले प्रयास में 160 किग्रा का वजन उठा पाया और दूसरे में 165 किग्रा और तीसरे में 167 किग्रा के प्रयास में विफल रहा।

चीन के फेंग लुडोंग (333 किग्रा) ने शीर्ष स्थान, जबकि मेक्सिको के जोनाथन एंटोनियो मुनोज मार्टिनेज दूसरे और इंडोनेशिया के डेनी तीसरे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियनशिप में जुटाए गए अंकों को टोक्यो 2020 के लिए अंतिम रैंकिंग में जोड़ा जाता है जिसके आधार पर कट मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें