फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण खेल पर पड़ा बुरा प्रभाव, टेबल टेनिस विश्व टीम चैंपियनशिप स्थगित

Tue, 25 Feb 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social Media
विज्ञापन

टेबल टेनिस विश्व टीम चैंपियनशिप कोरोना वायरस मामलों के कारण स्थगित कर दी गई है। यह चैंपियनशिप अगले महीने दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में आयोजित की जानी थी। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने कहा कि 22 से 29 मार्च को होने वाली यह प्रतियोगिता अब 21 से 28 जून के बीच हो सकती है। 

विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण कोरिया की के-लीग फुटबाल भी स्थगित कर दी गई है। बास्केटबाल, वॉलबाल और हैंडबाल ने भी इसी तरह के कदम उठाए हैं क्योंकि दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 893 पर पहुंच गयी है जबकि अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

आईटीटीएफ ने बयान में कहा, 'कोरिया गणराज्य में आपात स्थिति को देखते हुए तथा खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए बुसान में होने वाली हाना बैंक 2020 विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिये 21 से 28 जून की तिथियां अस्थायी तौर पर सुरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक चीन में 2,500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अब यह वायरस दो दर्जन ज्यादा देशों में फैल चुका है। इसकी वजह से कई अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं। पर्यटन के साथ-साथ खेल पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस की वजह से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 763 मामलों की पुष्टि की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें