फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश फाडते ने जीता फ्रेंच जूनियर ओपन स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब

Tue, 25 Feb 2020 10:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यश फाडते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के उभरते हुए स्क्वाश खिलाड़ी यश फाडते ने प्रतिष्ठित फ्रेंच जूनियर ओपन का खिताब जीत लिया है। फ्रेंच जूनियर ओपन का आयोजन फ्रांस के लिली में 20 से 23 फरवरी तक किया गया। यह जूनियर स्क्वाश की सबसे पुरानी प्रतियोगिताओं में से एक है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 18 साल के शीर्ष वरीय फाडते ने फाइनल में चेक गणराज्य के नंबर एक और दूसरे वरीय मारेक पनाचेक को 3-1(10-12,11-5,11-4,11-5) से हराया।

इससे पहले फाडते ने प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के लियान कीलिंग को 3-0(11-4,11-2,11-1) से जबकि क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के बापतिस्ते बोइन को भी 3-0(11-4,11-5,12-10) से हराया। सेमीफाइनल में फाडते ने कड़े मुकाबले में फ्रांस के तौफीक मीखालफी को 3-2 (9-11,11-6,7-11,11-8,11-9) से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें