फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Swimming Championship: पानी में बेहोश हुई अमेरिकी तैराक, बचाने के लिए कोच ने लगा दी छलांग

Fri, 24 Jun 2022 10:59 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट

सार

विश्व तैराकी चैंपियनशिप के दौरान बेसुध होने से तैराक के फेफड़ों में पानी भर गया था। हालांकि, एक बार सांस लेने के बाद सब कुछ ठीक हो गया। अब अनीता बाकी प्रतियोगिताओं से बाहर हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन
कोच ने बेसुध अनीता को पानी से निकालकर उनकी जान बचाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रिदमिक तैराक अनीता अल्वारेज विश्व तैराकी चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा के दौरान अचानक बेहोश हो गई और डूबने लगी। कोई हरकत न देखकर कोच आंद्रिया फुंटेस ने पानी में छलांग लगा दी और तरणताल के तल से उन्हें निकाल लिया। कोच आंद्रिया खुद रिदमिक तैराकी में चार बार की ओलंपिक चैंपियन हैं। जब अनीता को तरणताल से निकाला गया तो वह बिल्कुल सांस नहीं ले रही थी। उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई और स्ट्रेचर पर मेडिकल सेंटर ले जाया गया। स्पेन की आंद्रिया ने कहा कि मैं सुरक्षागार्डों पर चिल्ला रही थी लेकिन कोई मेरी बात समझ नहीं रहा था। मैंने भी आव देखा न ताव और ऐसे छलांग लगा दी जैसे यह कोई ओलंपिक का फाइनल हो। 
विज्ञापन


आगे की स्पर्धाओं में भाग लेना तय नहीं
कोच ने कहा, अनीता संभवत: अतिरिक्त प्रयास के कारण बेसुध हो गईं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था लेकिन एक बार सांस लेने के बाद सब ठीक हो गया। अमेरिकी टीम ने भी आश्वस्त किया है कि उनकी खिलाड़ी अब ठीक हैं, हालांकि डाक्टर ही ये फैसला लेंगे कि 25 साल की अनीता आगे शुक्रवार को अन्य स्पर्धाओं में भाग लेगी या नहीं। 

आंद्रिया फुंटेस ने कहा "मैं पानी में इसलिए कूद पड़ी क्योंकि कोई भी सुरक्षागार्ड ऐसा करता नहीं दिख रहा था। मैं थोड़ा डर भी गई थी क्योंकि वह सांस नहीं ले रही थी। अब वह ठीक है, उसे थोड़े आराम की जरूरत है।"
विज्ञापन


अनीता की दूसरी बार बचाई है जान
यह दूसरी बार है कि आंद्रिया ने अनीता की जान बचाई है। पिछले वर्ष ओलंपिक क्वालिफाइंग स्पर्धा के दौरान वह तरणताल में कूद पड़ी थी और अमेरिकी लिंडी स्क्रोडर के साथ उन्हें पानी से निकाला था। अनीता अल्वारेज की मां करेन ने कहा, दुर्भाग्य से मैं अपनी आंखों के सामने दूसरी बार ऐसा होते देख रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें