फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शरद को रजत, भाटी को कांस्य

Mon, 24 Jul 2017 01:59 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
WPAC
विज्ञापन
भारतीय पैरा एथलीटों का वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। शरद कुमार और वरुण भाटी ने यहां जारी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के ऊंची कूद स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीत लिए हैं। शरद ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा के टी-42 वर्ग में 1.84 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


उधर रियो पैरालंपिक के पदक विजेता भाटी ने 1.77 मीटर की ऊंचाई पार कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पध्रा का स्वर्ण पदक अमेरिका के सैम ग्रेवे के खाते में गया जिन्होंने 1.86 मीटर की छलांग लगाई।

भारत इस प्रतियोगिता में अब तक पांच पदक जीत चुका है जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। पदकों की तालिका में भारत इस समय 29वें स्थान पर है। इससे पहले भारत की ओर से सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


वहीं अमित कुमार सरोहा ने क्लब थ्रो स्पर्धा की एफ-51 वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया था। शनिवार को डिस्कस थ्रो में एथलीट करमज्योति दलाल ने महिलाओं के एफ-55 वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें