फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कार्लसन ने शुरुआती परेशानी के बाद कैरुआना के साथ खेला ड्रॉ

Sun, 11 Nov 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Magnus Carlsen and Fabiano Caruana
विज्ञापन

विश्व चैंपियन और मौजूदा नंबर-1 मैगनस कार्लसन ने शनिवार को फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फेबियानो कैरुआना के खिलाफ दूसरा गेम भी ड्रॉ खेला।

विज्ञापन


विश्व नंबर-2 फेबियानो कैरुआना ने पहले गेम के बाद दूसरे गेम में भी कार्लसन को परेशान किया, लेकिन अमेरिकी चेस खिलाड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुए।  30 से कम उम्र वाले दोनों शतरंज स्टार्स के दो मैच ड्रॉ होने के बाद अब एक-एक अंक हो गए हैं।  

अगर गत चैंपियन शुक्रवार को 115 चालों की मैराथन में जीत का मौका गंवा देते, तो वह खुश होते कि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर 49 चालों के बाद अंक बांटने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कार्लसन दबाव में थे, जो स्पष्ट दिख रहा था। 
विज्ञापन






सफेद मोहरों से खेल रहे कार्लसन को शुरुआती समय में कैरुआना ने हैरान कर दिया। एक समय कार्लसन पेट्रोफ डिफेंस को नजरअंदाज करने के समय काफी दबाव में आ गए थे। हालांकि, किसी तरह उन्होंने अपनी स्थिति सुधारी और कैरुआना ने भी ड्रॉ का प्रस्ताव स्वीकार करने में कोई देरी नहीं की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें