दोहा में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेल भावना का शानदार नजारा देखने को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया है। शुक्रवार को 5000 मीटर की दौड़ के दौरान गिनी बिसाऊ के ब्राइमा डाबो ने अरूबा के चोटिल जोनाथन बसबी को अपने कंधे से सहारा देकर रेस पूरी करवाई।