पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड) इंडिया के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के एंबेसडर बने। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने भारत में पर्यावरण सरंक्षण के 50 वर्ष पूरे किए हैं और पर्यावरण के लिए संरक्षण और बचाव के लिए आनंद के जुड़ने से खुश है।
आनंद ने कहा, ‘हमारे बच्चे बेहतर और हरे भरे पेड़ों से भरी दुनिया के हकदार हैं और माता-पिता के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें रास्ता दिखाएं। मैं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया से जुड़कर खुश और रोमांचित हूं। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा बच्चों और युवाओं को अपनी प्रकृति को बचाने की जरूरत बताऊंगा।'