फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सरिता और नंदिनी को अंतिम-32 में मिली हार

Mon, 07 Oct 2019 09:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sarita Devi
विज्ञापन

पूर्व चैंपियन एल सरिता देवी रविवार को राउंड ऑफ 32 में रूस की नतालिया शादरिना के खिलाफ हार के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। पहले दौर में बाई हासिल करने वाली चौथी वरीय सरिता अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और उन्हें 0-5 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


नई दिल्ली विश्व महिला चैंपियनशिप 2006 की स्वर्ण पदक विजेता एक दशक से भी अधिक समय में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने पहले पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं थी। कई बार की एशियाई चैंपियन मणिपुर की यह मुक्केबाज पहले तीन मिनट में पूरी तरह नियंत्रण में दिखी और उन्होंने अपनी विरोधी पर अधिक मुक्के बरसाए।

शादरिना हालांकि अगले दो दौर में वापसी करने में सफल रही और उन्होंने सरिता को बाहर का रास्ता दिखाया। सरिता साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के पहले एथलीट आयोग की सदस्य बनने की दौड़ में भी शामिल हैं जिसे मौजूदा प्रतियोगिता के दौरान औपचारिक रूप दिया जाएगा। वहीं, नंदनी को 81 किलो ग्राम भारवर्ग में जर्मनी के मुक्केबाज इरिना लिकोलिटा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस जर्मन मुक्केबाज ने नंदनी को राउंड ऑफ 16 में 5:0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्वीटी बूरा (75 किग्रा) और जमुना बोरो (54 किग्रा) अब अपने अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें