राष्ट्रीय चैंपियन दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) ने यहां विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबले में आर्मेनिया के कोरयुन अस्तोयान को 4-1 से हराकर देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उनका सोमवार को राउंड 32 में जोर्डन के छठे वरीय जेयाद इयाशाश से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली।
आर्मेनियाई मुक्केबाज भारतीय की तुलना में ज्यादा मजबूत था लेकिन उसके पंच इतने ताकतवर नहीं थे। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी मनीष कौशिक (63 किग्रा) और ब्रजेश यादव (81 किग्रा) ने इससे पहले अपनी शुरुआती बाउट जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। वहीं एशियाई चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) और एशियाई रजत पदक जीतने वाले कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली।