फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अमित पंघाल

Sun, 15 Sep 2019 08:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Amit Panghal (File)
विज्ञापन

एशियाई चैम्पियन अमित पंघाल (52 किलो) और मनीष कौशिक (63 किलो) ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में आसान जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त 23 बरस के पंघाल ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे के तू पो वेइ को आसानी से 5-0 से हराया। उसे पहले दौर में बाय मिला था।

विज्ञापन


वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कौशिक ने नीदरलैंड के एनरिको लाक्रूज को 5-0 से ही शिकस्त दी। हैमबर्ग में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे पंघाल ने आक्रामक शुरूआत की और उनके प्रतिद्वंद्वी के पास उनके हमलों का कोई जवाब नहीं था।

पिछली बार तत्कालीन चैम्पियन हसनबाय दुसमातोव से हारे पंघाल पिछले एक साल से शानदार फार्म में है। उनका भारवर्ग 49 किलो से 52 किलो हो गया लेकिन उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। अब पंघाल का सामना तुर्की के बालुहान सी से होगा। वहीं पहली बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रहे कौशिक भी काफी आक्रामक थे। उनके प्रतिद्वंद्वी की लचर रक्षात्मक तकनीक का भी उन्हें फायदा मिला ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें