फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैटलिन ने तोड़ा बोल्ट की गोल्डन विदाई का सपना, आखिरी इंडिविजुअल इवेंट में हासिल किया कांस्य

Sun, 06 Aug 2017 03:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने के बाद गैटलिन बोल्ट के सामने
विज्ञापन
लंदन के ओलंपिक स्टेडियम में आखिरी बार दुनिया ने लाइटनिंग बोल्ट के नाम से विख्यात जमैकन धावन उसेन बोल्ट को व्यक्तिगत स्पर्धा में दौड़ता देखा। उनकी विदाई स्वर्णिम नहीं हो सकी। 100 मी व्यक्तिगत स्पर्धा में वो तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के जस्टिन गैटलिंग पहले स्थान पर रहे। पहले दो स्थान पर अमेरिकी धावकों ने कब्जा किया। 100 मीटर की दूरी जस्टिन गैटलिन ने 9.92 सेंकेंड में तय करके गोल्ड और क्रिस्टियन कोलमैन (9.94 सेकेंड) ने सिल्वर और उसेन बोल्ट (9.95 सेकेंड) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


बोल्ट रेस की शुरुआत में ही भावुक दिख रहे थे। उनकी शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। रेस के बीच में उन्होंने सुधार करने की कोशिश की लेकिन ये कोशिश नाकाफी रही और वह स्वर्ण पदक के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में  रेसिंग ट्रैक को अलविदा नहीं कह सके। 

Justin Gatlin breaking Usain Bolt's dreams. #London2017 #justingatlin #USAINBOLT pic.twitter.com/ju4e08hmmW— Victor Leonardi (@VICTORLEONARDIB) August 5, 2017
विज्ञापन





रेस में कांस्य पदक हासिल करने के बाद बोल्ट ने विजयी रहे बोल्ट को गले लगकर बधाई दी। ऐसा लग रहा था कि जिस पल का गैटलिंग बरसों से इंतजार कर रहे थे उस पल को हासिल करने के बावजूद वो खुश नहीं थे। हालांकि रेस से पहले यह माना जा रहा था कि बोल्ट स्वर्ण पदक जीतकर अपने करियर का अंत करेंगे। लेकिन रेस में हारने के बाद बोल्ट ही गैटलिन को बधाई देने वाले पहले व्यक्ति थे। लेकिन गैटलिन ने जीतने के बाद ट्रैक पर सबके सामने झुककर बोल्ट का अभिवादन किया और उन्हें विदाई दी। 

बोल्ट ने सेमीफाइनल में 9.98 सेकेंड का समय निकालते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। वो सेमीफाइनल में दूसरे पायदान पर रहे थे। सिल्वर मेडल हासिल करने वाले क्रिस्टियन कोलमैन 9.97 सेकेंड के साथ हीट में पहले और गोल्ड मैडलिस्ट जस्टिन गैटलिन 10.09 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर थे। 

स्वर्ण पदक हासिल करने वाले 35 वर्षीय गैटलिन विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर का खिताब हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली बार विश्वचैंपियनशिप में स्वर्ण पदक साल 2005 में हेलंसिकी में 23 साल की उम्र में हासिल किया था। इसके 12 साल बाद वो ये खिताब जीत सके हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें