बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा
- फोटो : Prokabaddi
प्रो कबड्डी लीग में शनिवार को नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने बेंगलुरु बुल्स को मात देकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। ये पहली बार कबड्डी लीग में खेल रही यूपी की लगातार दो मैच में दूसरी जीत है।
यूपी ने पहले हाफ में ही 8-18 के अंतर से बढ़त हासिल कर ली थी। पहले हाफ के पहले दस मिनट में यूपी 6-9 से आगे थी। लेकिन इसके बाद अगले 10 मिनट में बेंगलुरु केवर 2 अंक बटोर सकी वहीं योद्धा ने 9 अंक बटोरे।
दूसरे हाफ में शुरुआती पांच मिनट में यूपी ने बेंगलुरु को केवल 2 अंक दिए और खुद 4 अंक हासिल किए। इसके बाद बेंगलुरु के खेल में थोड़ी तेजी आई और स्कोर को 10-22 से 21-25 तक ले गई। लेकिन संभलते हुए यूपी ने एक बार फिर वापसी की और अंत तक बढ़त बरकरार रखते हुए 27-32 से मैच अपने नाम कर लिया। नितिन तोमर यूपी योद्धा के लिए जीत के हीरो रहे। उन्होंने टीम के लिए कुल 9 अंक हासिल किए।
यूपी योद्धा 18 रेड, 9 टैकल, 2 ऑल आउट और 2 अतिरिक्त अंक हासिल किए। वहीं बेंगलुरु बुल्स 17 रेड, 4 टैकल, 2 ऑल आउट और 4 अतिरिक्त अंक हासिल किए।