फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजों का भविष्य तय करने आ रही वर्ल्ड आर्चरी, सेक्रेटरी जनरल खुद करेंगे पड़ताल

Tue, 19 Feb 2019 09:26 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
विज्ञापन
indian Archery Association
विज्ञापन

मुश्किल दौर से गुजर रही भारतीय तीरंदाजी का भविष्य तय करने के लिए खुद वर्ल्ड आर्चरी ने भारत आकर जांच-पड़ताल करने का फैसला लिया है। वर्ल्ड आर्चरी के सेक्रेटरी जनरल टॉम डिलेन को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के भाग्य का फैसला करने 25 फरवरी को खुद दिल्ली आना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


डिलेन ने खेल मंत्रालय समेत भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों, पदाधिकारियों से मिलने का समय लिया है। वह एएआई के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। इसके बाद भारतीय तीरंदाजों के भविष्य पर फैसला लेंगे।

उन्होंने ऐसे समय में भारत आने का फैसला लिया है जब मंगलवार को एएएआई के संविधान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने खेल मंत्रालय, आईओए को अपनी आपत्तियां विस्तार में रखने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही जवाब भी मांगा है कि एसवाई कुरैशी की ओर से तैयार नया संविधान नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार क्यों नहीं है? 
विज्ञापन


डिलेन ने पहले एएआई को प्रतिबंधित करने का फैसला सुना दिया था, लेकिन नए अध्यक्ष बीवीपी राव के लुजान दौरे के बाद उन्होंने इस मामले की तह में जाने का फैसला लिया है। उनका दौरा एएआई के लिए महत्वपूर्ण है। 

खेल मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में कह रखा है कि वर्ल्ड आर्चरी ने संविधान आम सभा में मंजूर नहीं होने के चलते एएआई के चुनाव को खारिज कर उसे प्रतिबंधित करने की बात कही है। ऐसे में डिलेन का फैसला अदालती लड़ाई में बेहद अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें