फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्पीड शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त, हम्पी और हरिका हारीं

Thu, 09 Jul 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोनेरू हंपी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और डी हरिका के क्वार्टरफाइनल में हारने से गुरूवार को फिडे महिला स्पीड शतरंज चैम्पियनशिप ग्रां प्री के तीसरे चरण में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। हम्पी रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनियुक की बराबरी नहीं कर सकीं और 2-9 से पराजित हो गईं।

विज्ञापन


वहीं हरिका को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होऊ यिफान ने अंतिम आठ बाजी में 7-3 से मात दी। अब हम्पी और हरिका 15 जुलाई से शुरू होने वाले चैम्पियनशिप के चौथे और अंतिम चरण में हिस्सा लेंगी।

वहीं एक अन्य भारतीय आर वैशाली ने सात अंक से अपना अभियान समाप्त किया जो पहले चरण में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, दूसरे में क्वार्टर तक और तीसरे दौर में शुरूआती दौर में हम्पी से हारकर बाहर हो गयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें