फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले रियो जाकर यह कर रही है तीरंदाजी टीम

विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में तीन हफ्तों से भी कम समय रह गया है। इसी के मद्देनजर भारतीय महिला तीरंदाजी टीम रियो पहुँच गई है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों में महिला तीरंदाजी टीम सबसे पहले रियो पहुँती है, ताकि वो खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढाल सके।
विज्ञापन


टीम फिलहाल रियों में जमकर अभ्यास कर रही है। रियो में तीरंदाजी टीम के लिए कड़ा ट्रेनिंग शेड्यूल प्लान किया गया है। इस टीम से भारत को काफी उम्मीदें हैं, खासतौर से पूर्व नंबर एक दीपिका कुमारी से। इस साल शांघाई में दीपिका ने तीरंदाजी विश्व कप में महिला रिकर्व प्रतियोगिता में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर सभी को हैरान कर दिया था।

22 साल की दीपिका कुमारी फिलहाल 5वें पायदान पर हैं। इस साल विश्व कप में उन्होंना अपना चौथा सिल्वर मेडल जीता था। टीम की निगाहें एकल और टीम प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतने पर होंगी। ओलंपिक खेलों का आयोजन ब्राजील के रियो शहर में 5 अगस्त से 21 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें