फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Footall: कैंप नाऊ स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच देखने पहुंचे रिकॉर्ड 91,648 दर्शक, बार्सिलोना ने वोल्फ्सबर्ग को हराया

Sun, 24 Apr 2022 09:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बार्सिलोना के कैंप नाऊ स्टेडियम ने महिला फुटबॉल मैच में दर्शकों की उपस्थिति अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को 91,648 दर्शकों ने महिला चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना और वोल्फ्सबर्ग के बीच भिड़ंत को देखने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
बार्सिलोना बनाम वोल्फ्सबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना के कैंप नाऊ स्टेडियम ने महिला फुटबॉल मैच में दर्शकों की उपस्थिति अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को 91,648 दर्शकों ने महिला चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना और वोल्फ्सबर्ग के बीच भिड़ंत को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस मैच में बार्सिलोना ने 5-1 से जीत हासिल कर यूईएएफ फाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाया। मैच का दूसरा चरण 30 अप्रैल को जर्मनी में होना है। विजेता टीम 21 मई को ट्यूरिन में लियोना या पेरिस सेंट जर्मन से भिड़ेंगे। इससे पहले पिछले महीने बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच हुए मैच में 91,533 दर्शक पहुंचे थे। तब भी बार्सिलोना ने जीत दर्ज की थी।

इससे पहले, 1999 महिला विश्वकप के फाइनल में जब यूएस और चीन टीमों की भिड़ंत रोज बाउल स्टेडियम में हुई थी, तब 90,185 दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचे थे। उस रिकॉर्ड को 23 साल बाद पिछले महीने कैंप नाऊ स्टेडियम के दर्शकों ने तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें