फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2022: विंबलडन से पहले 40 साल की सेरेना ने एक साल बाद की कोर्ट पर वापसी, महिला युगल में जीती

Wed, 22 Jun 2022 10:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेरेना ने अपनी जोड़ीदार ट्यूनीशिया की ओंस जाब्यूर के साथ मिलकर महिला युगल के पहले दौर में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए स्पेन की सारा सोरिब्स टोरमो और चेक गणराज्य की मैरी बुजकोवा को 2-6, 6-3, 13-11 से हराया।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने विंबलडन के अभ्यास टूर्नामेंट ईस्टबोर्न में महिला युगल का मैच जीतकर एक साल बाद कोर्ट पर बाद कोर्ट पर जीत के साथ वापसी की। सेरेना ने जब कोर्ट पर कदम रखा तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। डेढ़ घंटे बाद दर्शकों ने उनकी जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन


सेरेना ने अपनी जोड़ीदार ट्यूनीशिया की ओंस जाब्यूर के साथ मिलकर महिला युगल के पहले दौर में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए स्पेन की सारा सोरिब्स टोरमो और चेक गणराज्य की मैरी बुजकोवा को 2-6, 6-3, 13-11 से हराया। 

विंबलडन में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 40 साल की सेरेना को जीत के साथ कम से कम एक और प्रतिस्पर्धी मैच खेलने को मिलेगा। विंबलडन सोमवार (27 जून) से शुरू हो रहा है। सेरेना पिछले साल आखिरी बार इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में ही खेली थी। पूर्व विश्व नंबर एक सेरेना की एकल में वर्तमान रैंकिंग अभी 1204 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें