फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक्टीरिया की मौजूदगी से टोक्यो 2020 पैराट्रायथलॉन परीक्षण में तैराकी प्रतियोगिता रद्द

Sat, 17 Aug 2019 04:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tokyo 2020
विज्ञापन

टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए आयोजित परीक्षण प्रतियोगिता में पानी में जीवाणु (बैक्टीरिया) की मात्रा तय सीमा से अधिक होने के कारण पैराट्रायथलान की तैराकी स्पर्धा को शनिवार को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


ओलंपिक की तैयारियों को लेकर आयोजकों की हालांकि काफी प्रशंसा हो रही है। इन खेलों के उद्घाटन समारोह में एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में अधिक गर्मी और पानी की खराब गुणवक्ता ने उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन यूनियन (आईटीयू) ने परीक्षण के बाद ई-कोलाई (जीवाणु का प्रकार) के स्तर को स्वीकार्य मानक से दोगुना से अधिक होने के बाद इस प्रतियोगिता से तैराकी को हटा दिया। तैराकी के हटने के बाद इस स्पर्धा में भाग लेने वाले 70 खिलाड़ियों ने दौड़ और बाइक रेस के रूप में दो स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन


जापान के ट्रायथलॉन संघ के प्रबंध निदेशक शिनीचिरो ओत्सुका ने संवाददाताओं से कहा कि, ‘मुझे एथलीटों के लिए बहुत खेद है कि हम प्रतियोगिता के लिए अनुकूल स्थिति प्रभावी ढंग से तैयार नहीं कर सके। यह अफसोसजनक है।टोक्यो 2020 ओलंपिक के प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि ‘हम अगले साल होने वाले खेलों के दौरान खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया करने की पूरी कोशिश करेंगे।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें