फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप के दागियों में आगे रहे एथलीट, 21 परीक्षण में हुए विफल

Tue, 24 Jul 2018 07:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वाडा
विज्ञापन

डोपिंग रोधी अभियान में एक बार फिर आरोपी एथलीटों की तादाद ज्यादा रही। राष्ट्रीय एजेंसी नाडा ने पिछले एक वर्ष में जो 71 टेस्ट पॉजिटिव पाए हैं उनमें से 21 एथलीटों के हैं। वाडा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक वर्ष में नाडा ने 3174 यूरिन और ब्लड सैंपल लिए, जिसमें से 71 मामले ऐसे थे जिसमें पॉजिटिव पाए जाने के संकेत पाए गए जबकि 9 संदिग्ध मामलों में आगे जांच की जरूरत थी।

विज्ञापन


हालांकि डोप धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई है। 2015 में यह संख्या 110 थी जो अब 71 है, लेकिन तब नाडा ने 4734 खिलाड़ियों के बड़े पूल का परीक्षण किया था। नाडा के आंकड़ों के अनुसार 2017 में 815 टेस्ट किए गए जिनमें से 502 प्रतियोगिता के दौरान और 229 प्रतियोगिता से इतर किए गए।

इनमें से 84 में ब्लड सैंपल लिए गए। फुटबॉल और हॉकी में क्रमश: 318 और 156 सैंपल लिए जिसमें से एक-एक मामला पकड़ा गया। कुश्ती में 199 परीक्षण में चार डोप दोषी पाए गए। वालीबॉल और जूडो में दो तो बॉक्सिंग में चार पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आईं। इनमें मुक्केबाजी प्रतियोगिता से इतर (ओओसी) 270 टेस्ट हुए जोकि एथलीटों (229) से भी ज्यादा थे।
विज्ञापन


71: टेस्ट पॉजिटिव पाए गए पिछले वर्ष नाडा के परीक्षणों में

3174: यूरिन और ब्लड सैंपलों का किया गया था टेस्ट

 दूसरे नंबर पर दागी रहे पावरलिफ्टर

डोप परीक्षण में विफल रहने वालों में दूसरे नंबर पर पावरलिफ्टर रहे। पावरलिफ्टिंग में 50 सैंपल प्रतियोगिता के दौरान लिए गए थे जिनमें से 14 पॉजिटिव पाए गए। वेटलिफ्टिंग में 359 सैंपलों में से 11 पॉजिटिव पाए गए। बॉडीबिल्डिंग में नाडा ने 18 सैंपल लिए जिनमें से 9 पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें