फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के 14 युवा शतरंज खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे क्रैमनिक

Mon, 30 Dec 2019 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vladimir kramnik
विज्ञापन

दिग्गज शतरंज खिलाड़ी व्लादिमीर क्रैमनिक विश्व के दूसरे सबसे युवा ग्रैंड मास्टर डी गुकेश और आर प्रग्नानंदा सहित 14 युवा भारतीय खिलाड़ियों को यहां आठ जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन


शिविर में पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक के अलावा एक अन्य दिग्गज बोरिस गेलफेंद भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर में दो महिला खिलाड़ी भी हैं। क्रैमनिक ने इससे पहले अगस्त में फ्रांस में आठ खिलाड़ियों का शिविर आयोजित किया था। 

क्रैमनिक ने कहा, 'फ्रांस के चेन्स-सुर-लेमन में आयोजित पहले शिविर के बाद मुझे खुशी है कि हम एक बार फिर दूसरे शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस बार यह और भी रोमांचक है क्योंकि यह चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल खिलाड़ियों की संख्या छह से बढ़कर 14 हो गई है। मैं इस बात को लेकर काफी उत्सुक हूं कि इन युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए मेरे साथ बोरिस गेलफेंद भी होंगे। 90 के दशक मैं भारत में बोरिस के खिलाफ खेला था। एक बार फिर से भारत में मैं उनके साथ काम करूंगा।'
विज्ञापन


ये खिलाड़ी लेंगे शिविर में हिस्सा
शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में प्रग्नानंदा, गुकेश, रौनक साधवानी, पृथु गुप्ता, पी इनियान, अर्जुन इरिगैसी (सभी ग्रैंड मास्टर्स), लियोन मेंडोंका, श्रीशावन मरलाक्षरी, आदित्य मित्तल, अर्जुन कल्याण, भारत सुब्रमण्यम, रहिल मुलिक (सभी अंतरराष्ट्रीयमास्टर्स), रक्षिता रवि और आर वैशाली (महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें