फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज आशीष, सतीश और सचिन ने ओलंपिक क्वालिफायर टीम में बनाई जगह  

Mon, 30 Dec 2019 09:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन

एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा) और अनुभवी सतीश कुमार (प्लस 91) ने तीन से 14 फरवरी तक चीन में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम में जगह बना ली।

विज्ञापन


विकास कृष्ण (69 किग्रा) ने यहां ट्रायल्स के शुरुआती दिन आशीष कुल्हेरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उनका सामना अब दुर्योधन नेगी से होगा। आशीष ने मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन अंकित खटाना को, सतीश ने नरेंदर को और सचिन ने बृजेश यादव को मात दी।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी गौरव सोलंकी (57 किग्रा) भी कविंद्र सिंह बिष्ट को हराकर फाइनल में पहुंचे। अब सोलंकी का सामना मोहम्मद हसमुद्दीन से होगा जिन्होंने सचिन सिवाच को बाहर किया। नवीन कुमार (91 किग्रा) ने गौरव चौहान को हराकर नमन तंवर से खेलने का हक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित पंघाल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) पहले ही सितंबर में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर टीम में स्थान सुनिश्चित कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें