फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद शुरू करेंगे अकादमी, देंगे युवाओं को प्रशिक्षण

Thu, 10 Dec 2020 09:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद अकादमी शुरू करके युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए उन्होंने वेस्टब्रिज कैपिटल के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन


इस अकादमी को वेस्टब्रिज आनंद अकादमी नाम दिया गया है। अभी उसने देश के पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद प्रशिक्षण देंगे।

जिन युवा खिलाड़ियों को शुरू में प्रशिक्षण के लिये चुना गया है उनमें 15 साल के आर प्रागननंदा, निहाल सरीन (16 साल), रौनक साधवानी (15), डी गुकेश (14) और प्रागननंदा की बहन आर वैशाली (19) शामिल हैं।
विज्ञापन


इस भागीदारी के तहत हर साल योग्य उम्मीद्वारों की पहचान की जाएगी और उन्हें शीर्ष विश्व शतरंज रैंकिंग में जगह बनाने के लिये मदद उपलब्ध करायी जाएगी। उन्हें इसके लिए छात्रवृत्ति मिलेगी।

आनंद ने इस बारे में कहा, 'शतरंज ने पिछले 20 वर्षों में काफी प्रगति की है। देश में कई योग्य खिलाड़ी हैं जो उचित मार्गदर्शन मिलने पर शीर्ष दस में जगह बना सकते हैं और यहां तक कि विश्व चैंपियन भी बन सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें