फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्की इंडिया ने बजरंग पूनिया और इलावेनिल वालारिवन को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 09 Dec 2020 03:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फिक्की इंडिया ने भारतीय कुश्ती के सूरमा बजरंग पूनिया और निशानेबाज इलावेनिल वालारिवन को साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। दोनों खिलाड़ियों को फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स-2020 में ‘स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार यह समारोह वर्चुअली हुआ। दोनों खिलाड़ियों को अपने अपने क्षेत्रों में शीर्ष सम्मान मिला। इस समय पूनिया अमेरिका में ट्रेंनिंग कर रहे हैं। 

अवार्ड पाने के बाद पूनिया ने कहा, 'मुझे यह मान्यता देने के लिए मैं ज्यूरी और फिक्की का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। भविष्य में मेरा उद्देश्य फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ देना और देश के लिए बहुत सारे पदक जीतना होगा। ऐसे पुरस्कार मुझे अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।'
विज्ञापन


वहीं, इलावेनिल वालारिवन ने कहा, 'मैं अपने परिवार के साथ हमेशा साथ देने के लिए अपने मेंटोर गगन नारंग और मेरी कोच नेहा चौहान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। मुश्किल समय में मेरा समर्थन करने के लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को इस मौके पर धन्यवाद देना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें