Viswanathan Anand, Magnus Carlsen
विश्वनाथन आनंद का जीत का इंतजार और लंबा हो गया और उन्होंने ग्रैंड शतरंज टूर के आठवें दौर में उन्हें अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने ड्रॉ पर रोका जो उनका लगातार सातवां ड्रॉ था। मैग्नस कार्लसन ने अपना शानदार फार्म बरकरार रखते हुए चीन के डिंग लिरेन को हराया।
अब वह आठ में से छह अंक लेकर शीर्ष पर हैं। अमेरिका के वेसले सो ने हमवतन हिकारू नकामूरा को हराया और वह कार्लसन से आधा अंक पीछे हैं। कारूआना रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि और लेवोन आरोनियन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आनंद, सर्जेइ कर्जाकिन , मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और अनीश गिरी संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।