फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वर्षीया हिमा दास की एक और उपलब्धि, पोलैंड में 200 मीटर में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 05 Jul 2019 08:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hima Das
विज्ञापन

भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हिमा ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिए है।  विश्व जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकंड का समय निकालकर सोने का तमगा अपने नाम किया। 

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से पीठ दर्द से परेशान रही हिमा की 200 मीटर में इस साल यह पहली प्रतिस्पर्धी दौड़ थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.10 सेकंड है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। इस दौड़ में एक अन्य भारतीय वी के विसमाया ने 23। 75 सेकंड के व्यक्तिगत समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
 
वहीं गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया। एशियाई चैंपियन तूर ने पुरुषों के गोला फेंक में 19.62 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


इसके अलावा मोहम्मद अनस पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.75 सेकंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। के एस जीवन ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 47.25 सेकंड का समय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें