फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजेंड्स ऑफ चेसः आठ हार के साथ टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद का निराशाजनक प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2020 11:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट के अंतिम दौर में बुधवार को युक्रेन के वैसिल इवानचुक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। प्रतियोगिता में यह उनकी आठवीं हार है। आनंद नौवें स्थान पर रहे। उनके पीछे सिर्फ ग्रैंडमास्टर पीटर लेको रहे जिन्होंने अंतिम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


आनंद और इवानचुक के बीच चारों बाजियां ड्रॉ रही जिसके बाद नतीजे के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन वह भी 59 चाल के बाद बराबरी पर छूटा। युक्रेन का खिलाड़ी निर्णायक बाजी में काले मोहरों के साथ खेला था इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया।

आनंद सात मैच अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन टूर पर पदार्पण करते हुए उन्होंने एकमात्र जीत बोरिस गेलफेंड के खिलाफ दर्ज की। अन्य मैचों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने व्लादिमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराकर शुरुआती चरण के सभी नौ मुकाबले जीते। सेमीफाइनल में अब नॉर्वे के कार्लसन का सामना पीटर स्विडलर से होगा, जबकि हंगरी के अनीष गिरी रूस के इयान नेपोमनियाची से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें