कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका में गुरुवार से नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीए) की वापसी कोर्ट पर हो रही है। 30 जुलाई से फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट में एनबीए लीग शुरू होने जा रही है। लीग आगाज से एक दिन पहले ने एनबीए ने बताया कि 20 जुलाई के बाद से परीक्षण किए गए 344 खिलाड़ियों में से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। लीग 30 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगी। इसमें सभी 22 टीमें आठ-आठ मुकाबले खेलेंगी। मैदान पर दर्शकों की एंट्री बैन रहेगी, लेकिन फैंस वर्चुअल तरीके से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।