फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेफरी को हराकर विश्वनाथन आनंद ने दर्ज की पहली जीत, संयुक्त छठे स्थान पर पहुंचे

Fri, 17 Jan 2020 07:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद - फोटो : Pintrest
विज्ञापन

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अमेरिका के जेफरी झियोंग के मजबूत रक्षण को ध्वस्त करके टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इस जीत से आनंद 2.5 अंकों के साथ संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


आनंद के लिए टूर्नामेंट का स्थान बदलना शुभ रहा क्योंकि इससे पहले विज्क आन जी में खेली गई चार बाजियों में से एक में उन्हें हार मिली थी जबकि तीन ड्रॉ छूटी थी। इस भारतीय ने हालांकि यहां बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने अपने सफेद मोहरों से राजा की तरह आक्रमण किया और मिडिलगेम में वह बेहतर स्थिति में थे। झियोंग ने भी रक्षण में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन आनंद आखिर में उनकी चालों को पस्त करके जीत दर्ज करने में सफल रहे।

फिरोजा अलिरेजा ने नीदरलैंड के अनीस गिरी को मात दी। इससे यह ईरानी खिलाड़ी अमेरिका के वेस्ली सो (3.5) के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गया। आनंद नार्वे के विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन, पोलैंड के यान क्रूस्तोफ डुडा, रूस के दुबोव दानिल और झियोंग के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं। चैलेंजर्स वर्ग में सूर्यशेखर गांगुली ने डेविड एंटन के साथ ड्रॉ खेला और वह 3.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। भारत के निहाल सरीन को हालांकि नीदरलैंड के लुकास वान फोरीस्ट के हाथों हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें