फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलैंड ओपन: विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में यूक्रेन की खिलाड़ी को दी शिकस्त

Fri, 11 Jun 2021 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

फाइनल में यूक्रेन की ख्रिस्टिना बेरेजा के खिलाफ विनेश ने एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विनेश फोगाट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को पोलैंड ओपन के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में यूक्रेन की ख्रिस्टिना बेरेजा के खिलाफ उन्होंने एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 से जीत दर्ज की। 26 साल की विनेश का यह सत्र का तीसरा खिताब है, उन्होंने मार्च में माटियो पेलिकोन और अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक भी अपनी झोली में डाला था। इस जीत से ऐसा लगता है कि विनेश टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष वरीय पहलवान बन जाएंगी। विनेश ने अपने ज्यादातर अंक 'डबल-लेग अटैक' से बनाए जबकि 2019 यूरोपीय रजत पदक विजेता बेरेजा पूरे मुकाबले में रक्षात्मक बनीं रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें