फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को लगा तगड़ा झटका, गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट विश्व चैंपयनशिप से बाहर

Mon, 24 Sep 2018 06:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vinesh phogat
विज्ञापन

विश्व चैंपयनशिप से पहले भारतीय कुश्ती टीम को बड़ा झटका लगा है। एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट लखनऊ में अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, 'यह हमारे लिए करारा झटका है। अभ्यास के दौरान उसकी कोहनी में चोट लग गई और मुंबई में एमआरआई स्कैन से लिगामेंट में चोट का पता चला है। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना जोखिम भरा होगा।'

विनेश को विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी। वह 50 किग्रा भार वर्ग में भाग लेतीं जिसमें उन्हें मेडल का दावेदार माना जा रहा था। विनेश से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं कुछ नहीं कहूंगी। आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्या हुआ।'
विज्ञापन


राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डब्ल्यूएफआई अब उनके स्थान पर दूसरी पहलवान का चयन करेगा क्योंकि 50 किग्रा में भाग लेने वाली रितु फोगाट 53 किग्रा के लिए चुनी गई है। विश्व चैंपियनशिप 20 से 28 अक्टूबर के बीच बुडापेस्ट में होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें