फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता पहला मेडल

Thu, 19 Sep 2019 07:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। रेपचेज राउंड में ग्रीस की मारिया को हराते हुए विनेश ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का अपना पहला मेडल जीतने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वह 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गईं जबकि पूजा ढांडा कांस्य पदक के लिए गुरुवार को भिड़ेंगी।

विज्ञापन




रेपेचेज मुकाबले के तीसरे और निर्णायक राउंड में विनेश के सामने ग्रीस की मारिया प्रेवोलाराकी थीं। घायल अवस्था में मैट पर उतरी मारिया के चेहरे से लगातार खून निकल रहा था, बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी, लेकिन उनकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए विनेश ने न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि 53 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया।

अपना चौथा विश्व चैंपियनशिप खेल रहीं विनेश स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन पहले राउंड में धमाकेदार जीत के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें मायू मुकेदा से हार झेलनी पड़ी। फिर रेपेचेज के पहले दौर में उन्होंने यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी को आसानी से 5-0 से पराजित किया। 
विज्ञापन


अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट ने कम से कम पांच बार विनेश के दाएं पैर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय पहलवान ने बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए उसे फायदा नहीं उठाने दिया और 53 किग्रा में रेपेचेज के दूसरे दौर में 8-2 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें