बॉक्सर विजेंदर सिंह ने हाल ही में कैरी होप को हराया था। इस जीत के साथ ही विजेंदर ने विश्व बॉक्सिंग संगठन का एशिया पैसिफिक टाइटल भी अपने नाम किया। इस जीत ने विजेंदर के प्रोफेशनल बॉक्सिंग के अजेय रिकॉर्ड को कायम रखा।
विजेंदर ने अभी तक अपने सातों मैच जीते हैं। इनमें से 6 मैच उन्होंने विरोधी को नॉकआउट करके जीते हैं। विजेंदर फिलहाल विश्व बॉक्सिंग संगठन के सुपर मिडलवेट वर्ग के एशिया पैसिफिक चैंपियन हैं। इस जीत के साथ विजेंदर ने विश्व बॉक्सिंग संगठन की रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गए हैं।
विजेंदर ने यूरोपियन चैंपियन कैरी होप को 10 राउंड लंबे मैच में हराया था। विजेंदर को अमेरिकी स्टार ट्रेवर मैक्कुंबी से ऊपर रखा गया है। मैक्कुंबी 22 जीत के साथ अजेय है, जिसमें से 17 जीत नॉकआउट हैं।