दुनियाभर के 206 देशों के एथलीट इस बार रियो ओलंपिक में शिरकत कर रहे हैं। सभी का लक्ष्य ओलंपिक में कम से कम एक पदक जीतने पर होगा।
एथलीटों का सपना हमेशा ओलंपिक में सोने का तमगे जीतना होता है, लेकिन हमेशा की तरह सोने के तमगे में इस बार भी चांदी की मात्रा अधिक और सोने की कम होगी।
रियो ओलंपिक के लिए तैयार किए गए स्वर्ण पदक में 494 ग्राम चांदी और केवल छह ग्राम सोना मिला है। बाजार में इसकी कीमत 587 डालर (लगभग 39 हजार रुपये) है।
ओलंपिक में आखिरी बार शुद्ध सोने के बने स्वर्ण पदक 1912 में स्टाकहोम ओलंपिक के दौरान तैयार किए गए थे। ब्राजील ने रियो ओलंपिक खेलों के लिए 5000 से अधिक पदक तैयार किए हैं।