फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज, गुरप्रीत और कुलदीप ने ग्रीको रोमन राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

Mon, 22 Feb 2021 09:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुश्ती चैंपियनशिप (फाइल फोटो) - फोटो : sportstar
विज्ञापन

दिल्ली के नीरज (63 किग्रा), रेलवे के कुलदीप मलिक (72 किग्रा) और पंजाब के गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) ने जालंधर में रविवार को संपन्न हुई 65वीं सीनियर ग्रीको रोमन स्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन


नीरज महाराष्ट्र के गोविंद को, कुलदीप महाराष्ट्र के समीर और गुरप्रीत सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के मोहम्मद रफीक को हराकर चैंपियन बने। जबकि रेलवे के सुनील कुमार (87 किग्रा) ने पंजाब के प्रभपाल सिंह को और एसएससीबी के दीपांशु (97 किग्रा) ने रेलवे के रवि को हराकर पीला तमगा जीता। 
विज्ञापन


एसएससीबी 190 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता बना जबकि रेलवे (170 अंक) दूसरे और मेजबान पंजाब (111) तीसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें