ग्रैंडमास्टर गुजराती आगामी विश्व कप के लिए क्वालीफाई होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। गुजराती तीसरी बार विश्व कप में खेलेंगे, इससे पहले वह 2017 और 2019 में खेल चुके हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती ने अपनी रेटिंग के आधार पर फिडे शतरंज विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई किया। बता दें कि इसका आयोजन 10 जुलाई से रूस के सोची में किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस तरह ग्रैंडमास्टर गुजराती आगामी विश्व कप के लिए क्वालीफाई होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। गुजराती तीसरी बार विश्व कप में खेलेंगे, इससे पहले वह 2017 और 2019 में खेल चुके हैं।
उनसे पहले ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा, अरविंद चिदम्बरम और पी इनियान विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वहीं कोनेरू हम्पी, डी हरिका, भक्ति कुलकर्णी, आर वैशाली और पद्मिनी राउत ने महिला विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया है।