फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओए प्रमुख बत्रा ने कहा- टोक्यो ओलंपिक लिए 190 सदस्यीय दल भेज सकता है भारत

Thu, 03 Jun 2021 08:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब तक 100 भारतीय खिलाड़ी टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जिसमें 56 पुरुष और 44 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। आईओए को उम्मीद है कि 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए 25 से 35 और खिलाड़ी क्वालीफाई करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को कहा कि आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल में लगभग 190 सदस्य हो सकते हैं, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी होंगे। बत्रा ने ऑनलाइन समारोह के दौरान कहा, 'अगले दो से तीन हफ्ते में क्वालीफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने तक हमें 125 से 135 खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को मिलाकर भारतीय दल में लगभग 190 सदस्य होंगे।'

विज्ञापन


अब तक 100 भारतीय खिलाड़ी टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जिसमें 56 पुरुष और 44 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। आईओए को उम्मीद है कि 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए 25 से 35 और खिलाड़ी क्वालीफाई करने में सफल रहेंगे। बत्रा ने साथ ही दोहराया कि टोक्यो में भारत में पदकों की संख्या दोहरे अंक को छू सकती है जो अभूतपूर्व उपलब्धि होगी। भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में लंदन ओलंपिक में किया था जब देश ने दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते थे।

आईओए प्रमुख ने कहा कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 का पहला टीका लग चुका है, सिर्फ उन्हें छोड़कर जो हाल में इस संक्रमण का शिकार हुए हैं। बत्रा ने रीजीजू से आग्रह किया कि वह सुनिश्चित करेंगे कि तोक्यो के लिए रवाना होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों का टीकाकरण पूरा हो। खेल मंत्रालय के नियमों के अनुसार, अधिकारियों की संख्या खिलाड़ियों के एक तिहाई से अधिक नहीं हो सकती। मंत्रालय हालांकि अतिरिक्त अधिकारियों को स्वीकृति दे सकता है लेकिन उनका खर्चा नहीं उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें